Alpha 1, ग्रेटर नोएडा
बिजली का बिल कम करना है? छत पर सोलर लगाइए।
हम DKS Solar हैं, ग्रेटर नोएडा के Alpha 1 में हमारा ऑफिस है। घर, PG, दुकान और फैक्ट्री की छत पर सोलर लगाते हैं, सब्सिडी की पूरी फाइलिंग करते हैं और लगाने के बाद सर्विस भी हम ही देते हैं।
हम क्या करते हैं
- छत का सर्वे और आपके 12 महीने के बिल देखकर सही साइज़ बताना
- PM सूर्य घर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से लेकर सब्सिडी आने तक की पूरी फाइलिंग
- NPCL या PVVNL से नेट मीटर लगवाना
- ऊँचा स्ट्रक्चर, ताकि छत नीचे से इस्तेमाल होती रहे और पानी की टंकी अपनी जगह रहे
- लगाने के बाद सफ़ाई, जाँच और inverter की सर्विस
हमारा काम देखिए, सिर्फ़ बातें नहीं
हमारी वेबसाइट पर जो भी प्रोजेक्ट है, उसका वीडियो हमारी टीम ने खुद बनाया है: ग्रेटर नोएडा में 1 MW की फैक्ट्री, 800 kW और 100 kW के प्लांट, Delta 1 का एक PG, Alpha 2 और Beta 1 के घर। फ़ैसला करने से पहले काम देखिए।
कितना सोलर चाहिए
मोटा हिसाब: ग्रेटर नोएडा में 1 kW सोलर साल भर में औसतन रोज़ करीब 4 यूनिट बनाता है। एक AC वाले छोटे घर के लिए अक्सर 3 kW काफ़ी होता है, दो AC हों तो करीब 5 kW। सही साइज़ आपके बिल से तय होता है, अंदाज़े से नहीं।
सवाल-जवाब
सब्सिडी कितनी मिलती है?
PM सूर्य घर में केंद्र सरकार की सब्सिडी 3 kW तक पूरी मिलती है, ज़्यादा से ज़्यादा ₹78,000। उत्तर प्रदेश में UPNEDA की तरफ़ से इसके ऊपर ₹30,000 तक और मिल सकते हैं। दोनों की फाइलिंग हम करते हैं।
सर्वे के पैसे लगते हैं?
नहीं। सर्वे मुफ़्त है और कोई ज़बरदस्ती नहीं। सर्वे के बाद आपको लिखित कोटेशन मिलता है।
बिजली जाने पर सोलर चलेगा?
साधारण on-grid सिस्टम ग्रिड जाते ही सुरक्षा के लिए बंद हो जाता है। बैकअप चाहिए तो hybrid सिस्टम या आपका पुराना inverter-battery साथ में चल सकता है।
Free survey · no obligation
मुफ़्त सर्वे बुक करें।
हमारा इंजीनियर आपकी छत देखकर सही साइज़, सब्सिडी और बचत के साथ लिखित कोटेशन देता है। कोई ख़र्च नहीं, कोई ज़बरदस्ती नहीं।
What happens next
- 1.We call you back, usually within 30 minutes during working hours.
- 2.An engineer surveys your roof within 48 hours, Saturdays included.
- 3.You get a written quote naming every brand, model and warranty.
- 4.We file your PM Surya Ghar subsidy at no extra cost.
Mon–Sat, 9:30 AM – 7:00 PM
