Skip to content

गाइड

DCR या non-DCR: सब्सिडी किस पैनल पर?

DCR यानी Domestic Content Requirement। DCR पैनल भारत में बनता है और उसके cells भी भारत में बने होते हैं। non-DCR पैनल यहाँ जुड़ सकता है, पर cells बाहर के होते हैं।

असली नियम

घर के सिस्टम पर PM सूर्य घर सब्सिडी के लिए पैनल DCR होने ज़रूरी हैं। non-DCR लगवाया तो सिस्टम ठीक चलेगा, पर सब्सिडी की अर्ज़ी आगे नहीं बढ़ेगी, और 3 kW पर केंद्र और UP दोनों का पैसा चला जाएगा।

non-DCR कोटेशन सस्ता क्यों दिखता है

non-DCR पैनल प्रति watt सस्ते होते हैं। कोटेशन आकर्षक लगता है, जब तक याद न आए कि सब्सिडी गई। घर के लिए सब्सिडी के बाद DCR सिस्टम लगभग हमेशा बिना सब्सिडी वाले non-DCR से सस्ता पड़ता है।

कैसे जाँचें

पैनल का मॉडल नंबर माँगिए और कोटेशन में लिखित में DCR देखिए। हर DCR पैनल का serial number आख़िर में पोर्टल पर चढ़ता है, इसलिए चुपके से बदला नहीं जा सकता।

सवाल-जवाब

दुकान या फैक्ट्री के लिए DCR ज़रूरी है?

नहीं। उन्हें घर वाली सब्सिडी वैसे भी नहीं मिलती, तो non-DCR पैनल भी ठीक विकल्प हैं।

Free survey · no obligation

मुफ़्त सर्वे बुक करें।

हमारा इंजीनियर आपकी छत देखकर सही साइज़, सब्सिडी और बचत के साथ लिखित कोटेशन देता है। कोई ख़र्च नहीं, कोई ज़बरदस्ती नहीं।

Step 1 of 2

About 20 seconds

Where will the solar go?
What's your average monthly bill?

What happens next

  1. 1.We call you back, usually within 30 minutes during working hours.
  2. 2.An engineer surveys your roof within 48 hours, Saturdays included.
  3. 3.You get a written quote naming every brand, model and warranty.
  4. 4.We file your PM Surya Ghar subsidy at no extra cost.

Mon–Sat, 9:30 AM – 7:00 PM