PM सूर्य घर · UPNEDA
PM सूर्य घर सब्सिडी: कितनी, किसे और कैसे
घर की छत पर सोलर के लिए केंद्र सरकार की सब्सिडी 3 kW तक ज़्यादा से ज़्यादा ₹78,000 है। उत्तर प्रदेश में UPNEDA इसके ऊपर अलग से पैसा देता है। सब्सिडी सिस्टम लगने और नेट मीटर लगने के बाद आपके खाते में आती है।
केंद्र की सब्सिडी
- पहले 2 kW पर हर kW के ₹30,000
- तीसरे kW पर ₹18,000
- 3 kW या उससे बड़े सिस्टम पर कुल ज़्यादा से ज़्यादा ₹78,000
- हाउसिंग सोसाइटी/RWA के common area के लिए अलग दर से, 500 kW तक
उत्तर प्रदेश का अलग पैसा
UP में UPNEDA केंद्र की सब्सिडी के ऊपर प्रति kW ₹15,000, ज़्यादा से ज़्यादा ₹30,000 और देता है। यह आमतौर पर केंद्र का पैसा आने के 2–3 महीने बाद आता है। आवेदन के समय इसकी स्थिति ज़रूर पूछ लीजिए।
कौन पात्र है
- घरेलू (domestic) बिजली कनेक्शन, आपके अपने नाम पर
- आपकी अपनी छत, या सोसाइटी की छत common area के लिए
- DCR पैनल (भारत में बने cells वाले) और पोर्टल पर रजिस्टर्ड vendor
योजना अभी मार्च 2027 तक मंज़ूर है। सब्सिडी लगने और जाँच के बाद मिलती है, रजिस्ट्रेशन पर नहीं, इसलिए आख़िरी महीनों तक इंतज़ार न करें।
सवाल-जवाब
क्या सब्सिडी पहले मिलती है?
नहीं। पहले पूरा पैसा vendor को देना होता है, सब्सिडी बाद में सीधे आपके बैंक खाते में आती है। लोन लिया है तो आमतौर पर लोन खाते में जाती है और EMI कम हो जाती है।
non-DCR पैनल पर सब्सिडी मिलेगी?
नहीं। घर की सब्सिडी के लिए DCR पैनल ज़रूरी हैं। सस्ता non-DCR कोटेशन देखकर धोखा न खाइए।
DKS Solar रजिस्टर्ड vendor है?
हाँ, PM सूर्य घर पोर्टल पर और UPNEDA के साथ, दोनों जगह।
Free survey · no obligation
मुफ़्त सर्वे बुक करें।
हमारा इंजीनियर आपकी छत देखकर सही साइज़, सब्सिडी और बचत के साथ लिखित कोटेशन देता है। कोई ख़र्च नहीं, कोई ज़बरदस्ती नहीं।
What happens next
- 1.We call you back, usually within 30 minutes during working hours.
- 2.An engineer surveys your roof within 48 hours, Saturdays included.
- 3.You get a written quote naming every brand, model and warranty.
- 4.We file your PM Surya Ghar subsidy at no extra cost.
Mon–Sat, 9:30 AM – 7:00 PM
