ग्रेटर नोएडा · NPCL
ग्रेटर नोएडा में रूफटॉप सोलर, लगाने से सब्सिडी तक
ग्रेटर नोएडा हमारा अपना शहर है। Alpha 1 से Pari Chowk, Knowledge Park, Delta, Gamma और Greek-letter सेक्टरों तक, आमतौर पर एक-दो दिन में हम आपकी छत देखने आ सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा में बिजली NPCL देती है
नोएडा में बिजली PVVNL की है, लेकिन ग्रेटर नोएडा के ज़्यादातर हिस्से में NPCL (Noida Power Company) की। नेट मीटर की अर्ज़ी, जाँच और मीटर, सब आपकी अपनी बिजली कंपनी से होता है। हम दोनों के साथ काम कर चुके हैं।
सर्वे से सब्सिडी तक
- हम छत नापते हैं और NPCL का बिल देखते हैं: sanctioned load, कनेक्शन किस नाम पर है
- आप PM सूर्य घर पोर्टल पर अपने NPCL consumer number से रजिस्टर करते हैं और DKS Solar को vendor चुनते हैं, यह हम साथ बैठकर करवाते हैं
- NPCL feasibility देता है, फिर हम DCR पैनल, inverter, स्ट्रक्चर और अर्थिंग लगाते हैं
- नेट मीटर लगता है, जाँच होती है और पोर्टल पर सिस्टम चालू दिखता है
- बैंक डिटेल डालने के बाद केंद्र की सब्सिडी आमतौर पर 30–60 दिन में आती है, फिर UPNEDA का पैसा
सबसे आम अटकाव: बिजली का कनेक्शन अब भी बिल्डर या पुराने मालिक के नाम पर होना। पहले नाम बदलवाइए, फिर अर्ज़ी आराम से चलती है।
सर्दियों में धुंध
दिसंबर-जनवरी में धुंध और स्मॉग से उत्पादन अप्रैल के मुकाबले करीब 60% रह जाता है। हम साइज़ पूरे साल के औसत पर तय करते हैं, इसलिए यह कमी पहले से हिसाब में होती है।
सवाल-जवाब
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी आते हैं?
हाँ। वहाँ ज़्यादातर सोसाइटी हैं, तो अक्सर RWA के साथ common area के लिए सोलर लगता है। विला और प्लॉट वाले घरों में आम घर की तरह।
दूसरी कंपनी का लगाया सिस्टम ठीक करते हैं?
हाँ। inverter की स्क्रीन की फ़ोटो और जनरेशन ऐप का स्क्रीनशॉट WhatsApp पर भेजिए, हम बता देंगे कि विज़िट की ज़रूरत है या नहीं।
Free survey · no obligation
मुफ़्त सर्वे बुक करें।
हमारा इंजीनियर आपकी छत देखकर सही साइज़, सब्सिडी और बचत के साथ लिखित कोटेशन देता है। कोई ख़र्च नहीं, कोई ज़बरदस्ती नहीं।
What happens next
- 1.We call you back, usually within 30 minutes during working hours.
- 2.An engineer surveys your roof within 48 hours, Saturdays included.
- 3.You get a written quote naming every brand, model and warranty.
- 4.We file your PM Surya Ghar subsidy at no extra cost.
Mon–Sat, 9:30 AM – 7:00 PM
