Skip to content

गाइड

बिजली गई तो सोलर क्यों बंद हो गया?

इस सवाल पर हमारा वीडियो चार लाख से ज़्यादा बार देखा गया है, यानी बहुत लोग यही सोचते हैं। धूप तेज़ है, लाइट गई, और घर फिर भी अँधेरा।

यह ख़राबी नहीं, सुरक्षा का नियम है

ग्रिड बंद होने पर लाइनमैन तारों पर काम करने जाते हैं और मानकर चलते हैं कि तारों में करंट नहीं है। अगर हज़ारों छतों के सोलर उन्हीं तारों में बिजली भेजते रहें, तो उनकी जान को ख़तरा होगा। इसलिए हर on-grid inverter ग्रिड बंद होते ही एक पल में रुक जाता है। ग्रिड लौटने के एक-दो मिनट बाद वह अपने आप फिर चालू हो जाता है।

पावर कट में बैकअप के तीन तरीक़े

  • पुराना inverter-battery कट के लिए रखिए और बिल के लिए on-grid सोलर लगाइए: सबसे सस्ता और ग्रेटर नोएडा में सबसे आम
  • hybrid सिस्टम: एक inverter जो सोलर, बैटरी और ग्रिड तीनों से चलता है और कट में चुने हुए लोड चलाता रहता है
  • off-grid: फार्महाउस और उन जगहों के लिए जहाँ ग्रिड भरोसे लायक नहीं

ग्रेटर नोएडा के ज़्यादातर सेक्टरों और सोसाइटियों में कट छोटे और कभी-कभार होते हैं। वहाँ on-grid और पुराना inverter काफ़ी है। बाहरी सेक्टरों और गाँवों में, जहाँ कट लंबे और बार-बार होते हैं, hybrid का ज़्यादा ख़र्च वसूल होता है।

सवाल-जवाब

क्या hybrid में सब्सिडी मिलती है?

hybrid सिस्टम ग्रिड से जुड़ा रहता है, इसलिए आमतौर पर हाँ, अगर बाक़ी शर्तें (DCR पैनल, रजिस्टर्ड vendor) पूरी हों। बैटरी का पैसा सब्सिडी में नहीं आता।

Free survey · no obligation

मुफ़्त सर्वे बुक करें।

हमारा इंजीनियर आपकी छत देखकर सही साइज़, सब्सिडी और बचत के साथ लिखित कोटेशन देता है। कोई ख़र्च नहीं, कोई ज़बरदस्ती नहीं।

Step 1 of 2

About 20 seconds

Where will the solar go?
What's your average monthly bill?

What happens next

  1. 1.We call you back, usually within 30 minutes during working hours.
  2. 2.An engineer surveys your roof within 48 hours, Saturdays included.
  3. 3.You get a written quote naming every brand, model and warranty.
  4. 4.We file your PM Surya Ghar subsidy at no extra cost.

Mon–Sat, 9:30 AM – 7:00 PM