Skip to content

गाइड

सोलर लग गया, फिर भी बिल क्यों आया?

इंस्टॉलेशन के बाद पहले महीने में हमें सबसे ज़्यादा यही फ़ोन आता है। पैनल ठीक चल रहे हैं, inverter रोज़ शाम अच्छे यूनिट दिखाता है, फिर भी बिल शून्य नहीं आया। ज़्यादातर बार कुछ ख़राब नहीं होता। वजहें ये हैं।

1. fixed charge हटता नहीं

हर बिल में sanctioned load से जुड़ा एक fixed हिस्सा, बिजली ड्यूटी और मीटर चार्ज होता है। सोलर आपके ख़रीदे यूनिट घटाता है, fixed हिस्सा नहीं।

2. रात में बिजली चलती है

पैनल दिन में बनाते हैं। फ्रिज, पंखे और रात का AC ग्रिड से चलते हैं। नेट मीटरिंग में दिन में भेजे यूनिट रात के यूनिट से कटते हैं, पर तभी जब दिन का सरप्लस काफ़ी हो।

3. पहला बिल आधा-अधूरा होता है

नेट मीटर महीने के बीच लगा हो तो कुछ दिन पुराने मीटर पर बिल बनता है। पूरा पहला महीना देखकर ही तय करें।

4. सिस्टम खपत से छोटा है

3 kW महीने में ज़्यादातर 350–450 यूनिट बनाता है। गर्मी में घर 700 यूनिट खाए तो बिल घटेगा, शून्य नहीं होगा। यह साइज़ का फ़ैसला है, ख़राबी नहीं।

5. सर्दी

दिसंबर-जनवरी में उत्पादन अप्रैल का करीब 60% रहता है। साल भर में गर्मी के महीने इसकी भरपाई करते हैं।

अगर धूप वाले पूरे महीने में बिल पर export शून्य दिखे, तो फ़ोन कीजिए: नेट मीटर रिकॉर्ड नहीं कर रहा हो सकता है। बिल और inverter स्क्रीन की फ़ोटो भेजिए।

सवाल-जवाब

बिल में import और export क्या है?

import: ग्रिड से लिए यूनिट। export: आपके पैनल से ग्रिड को भेजे यूनिट। आपसे import में से export घटाकर बचे यूनिट और fixed charge का पैसा लिया जाता है।

Free survey · no obligation

मुफ़्त सर्वे बुक करें।

हमारा इंजीनियर आपकी छत देखकर सही साइज़, सब्सिडी और बचत के साथ लिखित कोटेशन देता है। कोई ख़र्च नहीं, कोई ज़बरदस्ती नहीं।

Step 1 of 2

About 20 seconds

Where will the solar go?
What's your average monthly bill?

What happens next

  1. 1.We call you back, usually within 30 minutes during working hours.
  2. 2.An engineer surveys your roof within 48 hours, Saturdays included.
  3. 3.You get a written quote naming every brand, model and warranty.
  4. 4.We file your PM Surya Ghar subsidy at no extra cost.

Mon–Sat, 9:30 AM – 7:00 PM